अनिल पाल्हावास ने दिया कांग्रेस रैली का निमंत्रण

अनिल पाल्हावास ने दिया कांग्रेस रैली का निमंत्रण

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

रेवाड़ी 17 सितंबर आदर्श शर्मा
कोसली विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल पाल्हावास ने आज कोसली क्षेत्र के कानहड वास गांव का दौरा करते हुए 4 नवंबर को जाटूसाना में होने वाली कांग्रेस रैली का निमंत्रण दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों के दुख दर्द को नहीं समझ रही है। इस सरकार से हर वर्ग दुखी और परेशान है चाहे युवा वर्ग हो या किसान ,व्यापारी वर्ग हो या मजदूर हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है । अनिल पाल्हावास कहा कांग्रेस हमेशा से कमेरी और किसने सहित 36 बिरादरी की पार्टी रही है जनता के दुख दर्द को समझा है ।चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री बनने के बाद जनता की सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी ।चौधरी उदयभान के कुशल नेतृत्व व राज्यसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र हुड्डा के सहयोग से आप सब आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाए। देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाएं ।मैं आप लोगों से अपील करता हूं की 4 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाटुसाना में होने वाली कांग्रेस की रैली में पहुंचकर कांग्रेस को समर्थन दें।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट