बालकिशन कोलाना ने पी एम मोदी के जन्म दिवस पर बाटे फल

बालकिशन कोलाना ने पी एम मोदी के जन्म दिवस पर बाटे फल
रेवाड़ी 17सितंबर आदर्श शर्मा
भाजपा एस सी मंडल अध्यक्ष बालकिशन कोलाना ने आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस फल वितरित कर मनाया।
बालकिशन कोलाना के साथ मंडल सचिव अंजना कोलाना ने भी पी एम मोदी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करते हुए कहा नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है । मोदी के नेतृत्व में भारत हर हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बालकिशन कोलाना ने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र के कारण आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास के लिए अनेक परियोजनाएं चलाते हुए देश को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री इतने लोकप्रिय है की आज पूरा भारत उनके जन्म दिवस पर खुशियां मना रहा है ।हम प्रधानमंत्री की लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं।