संत शिरोमणि रविदास ने समाज को दी नई दिशा: विधायक चिरंजीव राव

संत शिरोमणि रविदास ने समाज को दी नई दिशा: विधायक चिरंजीव राव
रेवाड़ी। 17सितंबर आदर्श शर्मा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का 9वां मूर्ति स्थापना दिवस श्री गुरु रविदास मंदिर व हॉस्टल रेवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक चिरंजीव राव व समाजसेवी विजय कुमार गोयल ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौके पर मुख्य रूप से रविदास मंदिर के प्रधान हंसराज चौधरी व पार्षद प्रवीण कुमार ( शालू ) मौजूद रहे। विधायक चिरंजीव राव ने रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा मध्यकाल में भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि सत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासीया, पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

श्री राव ने कहा महापुरुषों के जीवन से हमें भाईचारा कायम रखने की सीख मिलती है। संत रविदास ने काम को महत्व दिया और गंगा स्नान के लिए कहा की मन चंगा तो कठौती में गंगा। पूरे विश्व में संत रविदास जी के अनुयाई हैं।

रविदास मंदिर के प्रधान हंसराज चौधरी ने कहा रविदास जी ने रामानन्द के शिष्य बनकर आध्यात्मिक ज्ञान अर्जित किया। संत रविदास जी ने स्वामी रामानंद जी को कबीर साहेब के कहने पर गुरु बनाया था, क्योंकि कबीर साहेब उनके समकालीन संत थे।उनकी समयानुपालन की प्रवृति तथा मधुर व्यवहार के कारण उनके सम्पर्क में आने वाले लोग भी बहुत प्रसन्न रहते थे। प्रारम्भ से ही रविदास जी बहुत परोपकारी तथा दयालु थे और दूसरों की सहायता करना उनका स्वभाव बन गया था। साधु-सन्तों की सहायता करने में उनको विशेष आनन्द मिलता था। इस मौके पर रेवाड़ी शहर के 25 पार्षद, जिला पार्षद, रेवाड़ी व बावल विधानसभा से काफी संख्या में सरपंच व प्रमुख सभी संस्थाओं के प्रधान मौजूद रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट