पीएम के जन्मदिवस पर जिला कार्यालय पर बंटे लडडू पूरे जिले में धूमधाम से मना मोदी जी का जन्मदिवस

पीएम के जन्मदिवस पर जिला कार्यालय पर बंटे लडडू
पूरे जिले में धूमधाम से मना मोदी जी का जन्मदिवस

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सेवा पखवाड़ा के तहत हवन-यज्ञ, जांच शिविर, रक्तदान शिविर व फल वितरित कार्यक्रम हुए आयोजित
रेवाड़ी, 17 सितंबर आदर्श शर्मा
रविवार को पूरे रेवाड़ी जिले में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय रेवाड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम चैहान की अध्यक्षता में लड्डू बांटकर मोदी जी का जन्मदिवस मनाया गया व उनकी लंबी उम्र की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।
इसी कड़ी में आज बेरली मंडल के आलियावास पंचायत घर में रक्तदान शिविर, रेवाड़ी के ब्रास मार्किट स्थित हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम, गढ़ी बोलनी मंडल के कसौला व बोलनी गांव में सामान एवं वितरण कार्यक्रम, बावल मंडल के गांव झाबुआ में मल्टी हेल्थ चेकअप कैंप व निःशुल्क दवाईयां वितरण, जाटुसाना मंडल के गुड़ियानी गांव में डीके यादव के आॅफिस में हवन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान, खोल मंडल के भरुबास गांव स्थित आर बी आर स्कूल में आईं चेकअप एवं चश्मा वितरण समारोह तथा हवन-यज्ञ, बीकानेर मंडल के गांव भूडला, बीकानेर एवं रामगढ़ में सामान एवं फल वितरित कार्यक्रम, रेवाड़ी मंडल के कोनसीवास रोड़ स्थित पारीसा शर्मा की प्रयास क्लिनिक एंड लैब में निःशुल्क चेकअप एवं परामर्श शिविर, जाटूसाना मंडल के गांव शादीपुर में केक काटकर व डीजे पार्टी, धारूहेड़ा मंडल में प्रसाद वितरण कार्यक्रम, नाहड़ मंडल में आई चैकअप कैम्प व फल वितरण, एससी मोर्चा द्वारा बावल की 3 सेवा बस्तियों में फल वितरिण सहित अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये गए व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यक्रमों में जिला अध्यक्ष प्रीतम चैहान, सहकारिता मंत्री डा0 बनवारीलाल, हरियाणा टूरिज्म चैयरमेन डा0 अरविन्द यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। जिला कार्यालय पर लडडू बांटने वालों में महामंत्री ईश्वर सिंह चनीजा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव, सचिव मौसमी रानी, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, आईटी प्रमुख नवीन शर्मा, राममेहर यादव, महेश स्वामी, एडवोकेट नरेश यादव, चित्र कुमार सम्भरवाल, राम सिंह सामरिया, बाबूलाल छावड़ी, युद्धवीर फोगाट, श्रीकृष्ण यादव, सुरेन्द्र कुमार, हसंराज यादव, नवीन रोहिल्ला, डीसी राव, जोगेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, लख्मीचन्द, लखन, सूर्यकांत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट