साधु सिंह बावल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम में की शिरकत

साधु सिंह बावल ने संत शिरोमणि गुरू रविदास मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम में की शिरकत
रेवाड़ी 17 सितंबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने आज रेवाड़ी के रविदास मंदिर में रविदास मूर्ति स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की। कांग्रेस नेता साधु सिंह ने कहां संत शिरोमणि रविदास एक सरल हृदय के व्यक्तित्व थे उनके हृदय में भगवान के प्रति बड़ा श्रद्धा भाव था उन्होंने कर्म करते हुए भगवान को प्राप्त किया।
साधू सिंह ने कहा कि हमें भगवान के प्रति आस्था रखनी चाहिए किंतु अपने कर्म से भी विमुख नहीं होना चाहिए। इंसान कर्म करते हुए भी परमात्मा को प्राप्त कर सकता है । इसीलिए उन्होंने कहा था मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थात यदि मनुष्य का मन पवित्र है घर में ही गंगा है ।और उन्होंने सबकी भलाई को सोचते हुए कहा है “ऐसा चाहूं राज मैं जहा सबको मिले अन्न,छोट बड़ो सब सम बसे रविदास रहे प्रसन्न”
इस मौके पर संत रविदास मंदिर की तरफ से भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव, समाजसेवी विजय कुमार गोयल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन नगर पार्षद प्रवीण कुमार उर्फ शालू ने किया

Subscribe to my channel