प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हवन कर महिला मोर्चा ने की मंगल कामना

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हवन कर महिला मोर्चा ने की मंगल कामना
रेवाड़ी 17सितंबर आदर्श शर्मा आज महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कृपा जेमिनी निवास स्थान पर माननीय प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मदिन पर भाजपा ज़िला महिला मोर्चा द्वारा हवन कर उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की व मिशन 2024 विजयी बनाने की कामना की । इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेत्री व प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य महिला मोर्चा दीपा भारद्वाज, ज़िला अध्यक्ष पिंकी यादव, ज़िला महामंत्री व ज़िला सोशल मीडिया प्रमुख नीरू भारद्वाज, ज़िला उपाध्यक्ष सुमन चौहान, ज़िला सचिव रेखा शर्मा, ज़िला सचिव स्वीटी चौहान, मण्डल अध्यक्ष मीनू गुलाटी , गोपाल व अन्य महिलायें मौजूद रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट