वीर सावरकर मंच ने मनाया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 74 वा जन्म दिवस

वीर सावरकर मंच ने मनाया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 74 वा जन्म दिवस

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

रेवाड़ी 17सितंबर आदर्श शर्मा
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के 74 वे जन्म दिवस पर वीर सावरकर मंच रेवाडी द्वारा जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल की कार्यक्रम अध्यक्ष के नाते उपस्थिति रही व डॉक्टर नरेन्द्र यादव की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन वीर सावरकर मंच प्रमुख श्रीनिवास शर्मा शास्त्री ने किया। श्रीनिवास शास्त्री ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से वीर सावरकर मंच लगातार श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है उसी तर्ज पर आज देश के प्रधानमंत्री का 74वा जन्म दिवस मनाया गया है। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के प्रमुख लोगों ने सामूहिक तोर पर 74 दीपक प्रज्वलित प्रधानमंत्री को सुभकामनाये दी व भगवान से प्रार्थना की है की भगवान उनको निरोगी दीर्घायु प्रदान करे ताकि लगातार देशसेवा के कार्य कर सके। इस अवसर पर सभी संगठनों से आये हुए प्रमुख लोगों द्वारा भारत माता की आरती की गयी। इस अवसर पर रतीराम वैध, दलीप शास्त्री , तिर्लोक चंद रामायणी, सतीश खोला, महाबीर यादव,पवन गोयल, सुरेश जजोरिया, ऋषि सिंघल, मैनेजर सतीश गुगनानी, राजकुमार यादव, महिपाल यादव ,वीर सावरकर न्याय मंच के अध्यक्ष एडवोकेट गुगन सिंह यादव, महामंत्री रंजीत सिंह सहायक मंत्री जितेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, डॉक्टर नवनीत, अरुण कुमार दीपमाला वाले, श्री भगवान यादव, ओम प्रकाश , महाबीर यादव, सज्जन यादव व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट