साधु सिंह बावल ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

साधु सिंह बावल ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
रेवाड़ी 19 सितंबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंह बावल ने क्षेत्र वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है। साधु सिंह बावल ने कहा विघ्नहर्ता मंगल दायक गणपति बप्पा सभी के दुखों को हरते हुए सब पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखें। उन्होंने क्षेत्र वासियों से भी अपील करते हुए कहा है की गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्तियां स्थापित करें जिससे गणपति बप्पा का विसर्जन करते समय जल प्रदूषण ना हो और त्यौहार की रौनक भी बनी रहे। जल के बिना जीवन संभव नहीं है हम सबको चाहिए की हम जल प्रदूषण की रोकथाम कर सके। साधु सिंह ने कहा गणपति बप्पा सबके विघ्नहर्ता और खुशियां देने वाले हैं। हम सब भाईचारे के साथ मंगल दायक रिद्धि सिद्धि के दाता की पूजा और कार्यक्रम श्रद्धा के साथ पूर्ण करें।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट