राव इंद्रजीत ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर नारी शक्ति को करवाया संसद दर्शन

राव इंद्रजीत ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर नारी शक्ति को करवाया संसद दर्शन

महिला सरपंचों, महिला जिला पार्षदों , महिला निगम पार्षद भाजपा महिला कार्यकर्ताएं हुईं शामिल

केंद्रीय मंत्री के निवास पर नाश्ता कर महिला जनप्रतिनिधि निकली संसद भ्रमण को

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

गुरुग्राम। रेवाड़ी 21सितंबर आदर्श शर्मा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नारी शक्ति वंदन विधेयक ( महिला आरक्षण बिल ) की लोकसभा द्वारा पास की जाने के बाद वीरवार को गुरुग्राम लोकसभा व भिवानी – महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में नारी शक्ति को संसद की कार्यवाही दिखाकर उनको महिला अधिकारों के प्रति जागरुक किया और उन्हें अपने सहयोग का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने अपने निवास पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए यह महिला आरक्षण बिल संसद में पास करवाने का कार्य किया है। राव ने कहा कि बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान हो या हरियाणा जैसे राज्य में लिंगानुपात का मामला हो केंद्र सरकार ने इस दिशा में कार्य कर हरियाणा की बेटियों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने खेल की दिशा में विश्व मानचित्र पर देश के मान को बढ़ाया वहीं सैन्य सेवा हो , राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेकर हरियाणा का नाम रोशन किया है।
राव ने महिला जनप्रतिनिधियों जिनमें विभिन्न गांवों की महिला सरपंच, जिला परिषद की महिला सदस्यों, ब्लॉक समिति की महिला सदस्यों, भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा व जिला कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी की महिला सदस्यों को संसद की कार्यवाही दिखाकर उन्हें संसद के नए भवन का भ्रमण करवाया और पुराने नए भवन की खासियतों से उन्हें अवगत करवाया। संसद की कार्यवाही को देखकर गदगद महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत की कार्रवाई देखकर और संसद भवन घूम कर उन्हें आनंद की अनुभूति हुई है। महिला जनप्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति बहुत कुछ जानने का अवसर संसद भवन की यात्रा के माध्यम से मिला है।
संसद यात्रा के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों को राज्यसभा व लोकसभा की कार्रवाई नए संसद भवन में दिखाई गई। नई संसद भवन में बनी गैलरी में रचित भारतीय इतिहास से भी महिला जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। पुराने संसद भवन की गौरवशाली इतिहास से भी महिला जनपद को अवगत करवाते हुए उन्हें संसद भ्रमण करवाया गया।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट