शहीदी दिवस पर कांग्रेस नेत्री एडवोकेट सुनीता रंगा ने दी श्रद्धांजलि

शहीदी दिवस पर कांग्रेस नेत्री एडवोकेट सुनीता रंगा ने दी श्रद्धांजलि
रेवाड़ी 23 सितंबर आदर्श शर्मा
कांग्रेसी नेत्री और प्रदेश महासचिव महिला सेवा दल कांग्रेस और संयुक्त सचिव हरियाणा कांग्रेस कमेटी सुनीता रंगा ने आज शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम आजाद है तो ये सब हमारे लाखों शहीदों की शहादत की वजह से ही है। हम सबको इन शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और आज की युवा पीढ़ी के मन शहीदों तरह बलिदान देने भावना जाग्रत होनी चाहिए। इनके पदचिन्हों पर चलकर देश का नाम रोशन करने की भावना हमारे दिल मे हमेशा रहनी चाहिए l
उन्होंने कहा शहीद किसी भी देश की धरोहर होते हैं ।जिन शहीदों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी उन शहीदों के सम्मान में हमारा सर हमेशा झुका रहेगा।केवल शहीद ही नहीं बल्कि शहीदों के परिवार का भी हमें सम्मान करना चाहिए
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट