रेवाड़ी भाजपा ने फूँका राहुल गांधी और उदयभान का पुतला

रेवाड़ी भाजपा ने फूँका राहुल गांधी और उदयभान का पुतला
रेवाड़ी23सितंबर आदर्श शर्मा
शनिवार को रेवाड़ी के मोती चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के नेतृत्व में राहुल गांधी व हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया। प्रीतम चौहान ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है, इसके विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोती चौक पर एकत्रित होकर राहुल गांधी व उदयभान का पुतला फूँका। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट