शहीदों के पदचिन्हों पर चलना होगा युवा पीढ़ी को: डॉ राजपाल यादव

शहीदों के पदचिन्हों पर चलना होगा युवा पीढ़ी को: डॉ राजपाल यादव
रेवाड़ी 23सितंबर आदर्श शर्मा
आज शहीदी दिवस के अवसर पर इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ नाईवाली चौक स्थित अमर शहीद राव तुलाराम को मालार्पण कर नमन किया और कहा कि आज हम आजाद है तो ये सब हमारे लाखों शहीदों की शहादत की वजह से ही है। हम सबको इन शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और आज की युवा पीढ़ी के मन शहीदों तरह बलिदान देने भावना जाग्रत होनी चाहिए। इनके पदचिन्हों पर चलकर देश का नाम रोशन करने की भावना हमारे दिल मे हमेशा रहनी चाहिए। डॉ राजपाल यादव ने बताया कि इनेलो पार्टी ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया ये उसका बड़ा उदाहरण है कि चौ ओमप्रकाश चौटाला ने 1857 की क्रांति के महायोद्धा राव तुलाराम की शहादत को नमन करने के लिए 23 सितम्बर को छूटी घोषित की थी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, वरिष्ठ इनेलो नेता सम्पत राम,महिला प्रधान कमला शर्मा, ड़हनवाल, जिला प्रधान महासचिव नरेश यादव,युवा हलका प्रधान जस्सू राव मीरपुर, महिला नेत्री डोली गेरा, सूबे सिंह प्रजापति, प्रवीण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया।

Subscribe to my channel