राव वीरेंद्र सिंह राजनीति के पुरोधा थे :सुनील मूसेपुर

राव वीरेंद्र सिंह राजनीति के पुरोधा थे :सुनील मूसेपुर
रेवाड़ी 30 सितंबर आदर्श शर्मा
भाजपा रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुनील मूसेपुरने आज रेवाड़ी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह को उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व प्रत्याशी सुनील मूसेपुर ने कहा की राव वीरेंद्र सिंह हरियाणा की राजनीति के पुरोधा थे ।उन्होंने कभी विकास के लिए कोई समझौता नहीं किया ।राव वीरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं का भी पूरा मान सम्मान करते थे और जनता भी उन्हें दिल से चाहती थी ।राव वीरेंद्र सिंह ने हमेशा इलाके के विकास की लड़ाई लड़ी और विकास करवाया हरियाणा की राजनीति में उनका एक अलग स्थान है ।इलाके के विकास की लड़ाई के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पद का भी लालच नहीं रखा ।आज उनकी विरासत को उनके पुत्र आगे बढ़ा रहे हैं ।जिस तरह इलाके की विकास की लड़ाई राव वीरेंद्र सिंह लड़ते थे इस तरह उनके पुत्र राव इंद्रजीत सिंह भी उनके पद चिन्हो पर चलते हुए इलाके का विकास करवा रहे हैं। सुनील मूसेपुर ने कहा की राव इंद्रजीत सिंह भी अपने पिता के बाकी विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट