समाज सेवक डॉ संजय मेहरा और डॉ आनंद राज ने दी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि

समाज सेवक डॉ संजय मेहरा और डॉ आनंद राज ने दी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि
रेवाड़ी 30 सितंबर आदर्श शर्मा
डॉ संजय मेहरा और कुंड कस्बे के सरपंच प्रतिनिधि डॉ आनंद राज शर्मा ने आज रेवाड़ी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह को उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। सरपंच प्रतिनिधि आनंद शर्मा ने कहा की राव वीरेंद्र सिंह हरियाणा की राजनीति के पुरोधा थे ।उन्होंने कभी विकास के लिए कोई समझौता नहीं किया ।राव वीरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं का भी पूरा मान सम्मान करते थे और जनता भी उन्हें दिल से चाहती थी ।राव वीरेंद्र सिंह ने हमेशा इलाके के विकास की लड़ाई लड़ी और विकास करवाया हरियाणा की राजनीति में उनका एक अलग स्थान है ।इलाके के विकास की लड़ाई के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पद का भी लालच नहीं रखा ।आज उनकी विरासत को उनके पुत्र आगे बढ़ा रहे हैं ।जिस तरह इलाके की विकास की लड़ाई राव वीरेंद्र सिंह लड़ते थे इस तरह उनके पुत्र राव इंद्रजीत सिंह भी उनके पद चिन्हो पर चलते हुए इलाके का विकास करवा रहे हैं। आनंद राज शर्मा ने कहा की राव इंद्रजीत सिंह भी अपने पिता के बाकी विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

Subscribe to my channel