अनिल पाल्हावास ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात राजनैतिक हाल पे की चर्चा

अनिल पाल्हावास ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात राजनैतिक हाल पे की चर्चा
रेवाड़ी 3 अक्टूबर आदर्श शर्मा
कोसली विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल पाल्हावास नेदिल्ली स्थित उनके निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की और राजनीतिक हालातो पर चर्चा की। अनिल पाल्हावास ने बताया की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें निर्देश भी दिए कि वह अपने क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों तथा निर्देशों को जन-जन तक पहुंचाएं और आने वाले देश और प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए अपील करें। केवल कांग्रेस ही ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो देश को स्थाई राज दे सकती है और हर वर्ग का ध्यान रखते हुए देश को आगे बढ़ा सकती है ।भाजपा के शासन में देश व प्रदेश में युवा, व्यापारी, किसान ,मजदूर सभी वर्ग दुखी एवं परेशान हैं ।उन्होंने कहा जनता को परेशानी से निजात दिलाने के लिए केवल कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों के बारे में जनता को ज्यादा से ज्यादा और अधिक संख्या में बताना जरूरी है । अनिल पाल्हावास ने भी उन्हें विश्वास दिलाया की वह जनता के बीच रहकर कार्य कर रहे हैंऔर कांग्रेस के प्रति लोगों को विस्तार से समझ रहे हैं। अनिल पाल्हावास ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का इस मुलाकात के लिए धन्यवाद भी किया।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel