कुलदीप वत्स के साथ साधु सिंह ने दिया ब्राह्मण सम्मान रैली का निमंत्रण

कुलदीप वत्स के साथ साधु सिंह ने दिया ब्राह्मण सम्मान रैली का निमंत्रण
रेवाड़ी 2 अक्टूबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंह ने आज बादली विधायक कुलदीप वत्स के साथ रेवाड़ी जिले के विभिन्न गांव का दौरा किया तथा रोहतक में होने वाली ब्राह्मण सम्मान रैली के लिए निमंत्रण दिया । ग्रामीण क्षेत्र में इन दोनों नेताओं का फूल माला और पगड़ी पहनकर सम्मान किया गया ।इस मौके पर साधु सिंह ने कहा विधायक कुलदीप वत्स द्वारा रोहतक में आयोजित इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का सम्मान किया जाएगा ।साधु सिंह ने कहा देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त है और भाजपा के शासन में हर वर्ग दुखी है । महिलाएं, युवा ,किसान व्यापारी हर वर्ग परेशान है। अब जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मन बना लिया है ।आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उन्होंने विधायक के साथ-साथ लोगों से अपील करते हुए इस सम्मान रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने और कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की ।इस मौके पर विधायक कुलदीप वत्स और साधू सिंह जितेंद्र शर्मा मुंदी के निवास स्थान पर भी पहुंचे और लोगों से मुलाकात की।

Subscribe to my channel