चिरंजीवी राव विधायक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि

चिरंजीवी राव विधायक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि
रेवाडी। 2अक्टूबर आर्दश शर्मा देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंति पर रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी नेताओं व कार्यकताओं के साथ गांधी चौक व शास्त्री चौक पर माल्यापर्ण कर महापुरूषों को श्रृद्धांजलि अर्पित की। विधायक चिरंजीव राव ने कहा गांधी जी ने बडे ही सूझभूझ से अंग्रेजों को भारत छोडने पर मजबूर कर दिया था। हम सभी को उनके नक्से कदम पर चलना चाहिए। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। सत्य और अहिंसा के बलबूते पर गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई थी और शास्त्री जी के बारे में कहा जाता है कि वह हर निणर्य सोच-विचार कर ही लेते थे। वह उन नेताओं में थे जो अपने दायित्व अच्छी तरह समझते थे। ऐसे महापुरुषों को हम बार-बार नमन करते हैं।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

श्री राव ने कहा कि शास्त्री जी की सादगी से हर कोई प्रभावित हो जाता था। उनकी साफ छवि के कारण ही उन्हें 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंनेे देश के जवानों और किसानों को अपने कर्म और निष्ठा के प्रति सुदृढ़ रहने और देश को खाद्य के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से जय जवान, जय किसान का नारा दिया। यह नारा आज भी लोकप्रिय है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट