हरियाणा ओबीसी सेल ने कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में गवर्नर को सौंपा मांग पत्र

हरियाणा ओबीसी सेल ने कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में गवर्नर को सौंपा मांग पत्र

*चुनावों में मोदी को याद आया ओबीसी : कैप्टन अजय यादव*

*कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, एससी एसटी और माइनॉरिटी की महिलाओं की आरक्षण में हिस्सेदारी करवाएगी सुनिश्चित : कैप्टन अजय यादव*

*कैप्टन अजय यादव की अगुवाई में हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ ओबीसी सेल के हजारों कार्यकर्तां हुए रोष मार्च में शामिल*

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर (  रेवाड़ी ) : आर्दश शर्मा
कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग (ओबीसी सेल) के आह्वाहन पर भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण में पिछड़ा वर्ग, एससी एसटी और माइनॉरिटी की महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए आज कांग्रेस ओबीसी विभाग द्वारा पूरे देश भर में सभी प्रदेशों की राजधानियों में महामहिम राष्ट्रपति के नाम माननीय राज्यपाल को ज्ञापन सोपा गया।वहीं हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ कांग्रेस के ओबीसी सेल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री एवं ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव की अगुवाई में चंडीगढ़ सेक्टर 9 के कांग्रेस भवन से हरियाणा के गवर्नर हाउस की तरफ पैदल रोष मार्च निकाला।

इस इस मौके पैदल रोष मार्च की अगुवाई कर रहे कैप्टन अजय यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के जरिए भाजपा की केंद्र सरकार देशभर की महिलाओं के साथ छल कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार का एक बहुत बड़ा जुमला साबित होगा। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार सच में महिलाओं को एकसमान सम्मान देना चाहते हैं, तो महिला आरक्षण में देशभर की ऐसी महिलाएं जो कि कम पढ़ी-लिखी हैं तथा एससी ओबीसी कोटे से होने के चलते वह जनरल वोटों का सामना नहीं कर पाएंगी, ऐसी महिलाओं की महिला आरक्षण बिल में हिस्सेदारी को यकीन नहीं बनाया जाए ताकि असल में सभी महिलाओं एक समान सम्मान मिल सके।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

राज्यपाल को सौंपे गए मांग पत्र के जरिए सरकार से अपील की है कि 2011 में की गई जाति जनगणना को आधार बनाकर मोदी सरकार 2024 में ही महिला आरक्षण बिल को अमलीजामा पहनाये। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल मोदी सरकार का एक बहुत बड़ा चुनावी जुमला है वह बोल रहे हैं कि 2025 में दोबारा से जाति जनगणना होगी तथा 2026 में डीलिमिटेशन होगा जिसके आधार पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण लागू होगा। उन्होंने यकीन दिलाया कि 2024 में कांग्रेस का सहयोगी दल ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत सुनश्चित है तथा देश भर का पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हार कि तिलमिलाहट के कारण अब मोदी सरकार को ओबीसी की याद आ रही है।

कैप्टन अजय यादव ने मौके पर पहुंचे राज्यपाल के एडिशनल सेक्रेटरी अमरजीत सिंह को अपना मांग पत्र सौंपा एवं उनके जरिए सरकार से आग्रह किया कि वह यदि असल मायने में महिलाओं की भलाई चाहते हैं तो वह पिछड़ा वर्ग, एससी एसटी और माइनॉरिटी की महिलाओं की महिलाओं की महिला आरक्षण में हिस्सेदारी सुनिश्चित करें ताकि देशभर की पिछड़ा वर्ग व माइनॉरिटी वर्ग की महिलाओं को एकसाथ सम्मान मिल सके।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद सबसे पहले देश भर में जातिगत जनगणना करवाएगी, पिछड़ा वर्ग, एससी एसटी और माइनॉरिटी की महिलाओं को आरक्षण देकर उनका सम्मान करवाएगी, ओबीसी का अलग से मंत्रालय बनेगा, क्रीमी लेयर को हटाया जाएगा। इन सभी की कांग्रेस पार्टी ने रायपुर में हुए अधिवेशन में घोषणा भी कर दी है।

इस मौके हरियाणा कांग्रेस के ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी, पंजाब कांग्रेस के ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष राजबक्श, चंडीगढ़ ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र यादव के अलावा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड पूर्व चेयरमैन योगेंद्र योगी, एडवोकेट सुदेश यादव, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनू जांडियाल, रादौर से विधायक बीएल सैनी, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, राकेश कंबोज, लहरी सिंह एवं हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष तेलूराम जांगड़ा, करताराम कश्यप एवं जिला पार्षद यादवेंद्र यादव, सेवा दल प्रमुख पूनम चौहान, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, सुशील कश्यप, सुरेंद्र सैनी, सुरेश पांचाल एवं नरेश जोगी मौजूद थे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट