एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विधायक चिरंजीव राव ने किया स्वागत

एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विधायक चिरंजीव राव ने किया स्वागत
रेवाड़ी। 5अक्टूबर आदर्श शर्मा रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने एसवाईएल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार के रवैये पर फटकार लगाई है और केंद्र सरकार को एसवाईएल नहर निमार्ण भूमि का सर्वे कराकर 2 माह में रिर्पोट प्रस्तुत करने को कहा है। अब एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के पक्ष में आया है जिसमें कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है और केंद्र सरकार को मौजूदा स्थिति पर सर्वे की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। मुख्यमंत्री के पास यह आखिरी मौका है कि वो प्रधानमंत्री से मिलकर एसवाईएल का निर्माण केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग कर जल्द से जल्द एसवाईएल नहर के निर्माण का कार्य शुरू करवाएं।
श्री राव ने कहा सारे देश को पता है कि राजीव लोंगोवाल समझौते को आधार मानकर सुप्रीम कोर्ट ने हमारे हक में यह फैसला सुनाया था। एसवाईएल नहर दक्षिणी हरियाणा सहित पुरे प्रदेश के लोगों की जीवन रेखा है।एसवाईएल का पानी न मिलने से जहां हरियाणा प्रदेश के किसानों की लाखों एकड़ जमीन बंजर हो गई है वहीं प्रदेश के हजारों गांवों के लोग आज पीने के पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि न तो हरियाणा, न ही पंजाब ने और न ही केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया। इस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है, प्रदेश सरकार को केंद्र के समक्ष अच्छी तरह से पैरवी करते हुए जल्द से जल्द सर्वे शुरू करवाना चाहिए। रेवाडी में 15 दिन में से मात्र 3 दिन ही पानी आता हैं जिससे हम पोंड को रिचार्ज करते हैं। एसवाईएल की दक्षिणी हरियाणा को सबसे ज्यादा जरूरत है। केंद्र सरकार किस बात से डर रही है जब संजय सिंह को उठा सकती है तो फिर एसवाईएल पर सख्त कदम क्यों नही उठाती है। बोर्डर रोड ओरगनाईजेशन को यह कार्य सौंप देना चाहिए और कार्य पूरा करवाएं। हरियाणा को प्रतिदिन 2 हजार क्यूसेस पानी की जरूरत होती है, भाखड़ा नहर 60 साल पुरानी हो चुकी है, अगर किसी दिन कोई गड़बड़ हो गई तो राज्य के सामने पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी पिछले दिनों अपने आदेशों में कहा था कि पानी कम हो या ज्यादा उसका बंटवारा जितना जल्द हो सके कर लेना चाहिए।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel