हमे अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण भाव रखते हुए पार्टी की जीत को सुनिश्चित करना है – अरविंद यादव

हमे अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण भाव रखते हुए पार्टी की जीत को सुनिश्चित करना है – अरविंद यादव
*यादव ने राजस्थान में 5 साल के कांग्रेस के कुशासन की कड़ी निन्दा की*
नसीराबाद रेवाड़ी 5 अक्टूबर- आदर्श शर्मा
भारतीय जनता पार्टी देहात जिला अजमेर, नसीराबाद विधानसभा में महिला मोर्चा महासम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला चुनाव प्रभारी व हरियाणा टूरिज्म बोर्ड के चेयरमैन डाक्टर अरविंद यादव ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्टर अरविंद यादव ने कहा कि राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत आधार देने अजमेर संभाग की विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हरियाणा टूरिज्म के चेयरमैन अरविंद यादव का दावा है कि यहां भाजपा सभी पांचों सीटें जीतने जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमे अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण भाव रखते हुए पार्टी की जीत को सुनिश्चित करना है। अरविंद यादव ने मुख्य रूप से राजस्थान में 5 साल कांग्रेस के कुशासन की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को कांग्रेस के कुशासन की नीतियों और कार्यों को आम जनता के सामने रखना है।
उन्होंने केंद्र में हमारी सरकार के सुशासन में किए गए कार्यों का हवाला देते हुए साढ़े नौ साल की उपलब्धियों के बारे बताया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, नसीराबाद के विधायक रामस्वरूप लांबा, उतर प्रदेश के पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप, भाजपा महिला प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सरिता गेना ने भी समारोह को संबोधित किया।
इस मौके पर महिला प्रधान, पार्षद गण, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य,सरपंच, सभी संगठन एव विभिन्न समाजों की मातृशक्ति, जिला पदाधिकारी, जिला आमंत्रित सदस्य, जिला कार्य समिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी,मंडल कार्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव का नसीराबाद (राजस्थान) में महिला सम्मेलन में महिलाओं ने पगड़ी बांध कर स्वागत किया।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel