बनीपुर राजकीय स्कूल में युवा सांसद प्रतियोगिता आयोजित

बनीपुर राजकीय स्कूल में युवा सांसद प्रतियोगिता आयोजित
रेवाड़ी 06 अक्टूबर आदर्श शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीपुर में युवा संसद की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जो स्कूली विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था से युवाओं को परिचित कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। *डॉ बबीता वर्मा( प्रवक्ता राजनीति विज्ञान )* के द्वारा संसद की कार्यवाही में वर्तमान विषयों के साथ बेहतरीन प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। संसद में अध्यक्ष की भूमिका में रानी (कक्षा 10 ) और प्रधानमंत्री की भूमिका में वंशिका(कक्षा 10) , महासचिव की भूमिका में कमल (कक्षा 10), और कानून मंत्री की भूमिका में अदीप्ति (कक्षा 10)ने बेहतरीन अभिनय के साथ अपनी भूमिका निभाई। विपक्ष से कुमारी छवि और कानून मंत्री अदीप्ति के बेहतरीन अभिनय के लिए बधाई दी।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

युवा संसद का ये कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर ,जिला रेवाड़ी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया । निर्णायक मंडल में धर्मबीर प्राचार्या रा. क. व. मा.विद्यालय रेवाड़ी , अजीत रा.व.मा.विद्यालय माजरा श्योराज, सरिता रा .व. मा. विद्यालय तुर्कियावास तथा डाइट हुसैनपुर से धर्मेंद्र शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की *प्राचार्या डॉ शालिनी पुरोहित* ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की, और कुछ सुझाव भी विद्यार्थियों को दिए। प्राचार्या ने कार्यक्रम की तैयारी करवाने वाली अध्यापिकाओं डॉ बबीता वर्मा और संगीता बघोतिया को बधाई दी, और विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से ये कार्यक्रम सफल रहा।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट