ऐतिहासिक होगी रोहतक की सम्मान रैली साधु सिंह

ऐतिहासिक होगी रोहतक की सम्मान रैली साधु सिंह
रेवाड़ी 7 अक्टूबर आदर्श शर्मा
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंह बावल ने कहा है की 8 अक्टूबर को रोहतक में बादली विधायक कुलदीप वत्स द्वारा आयोजित सम्मान रैली एक इतिहास रचेगी। कल रविवार को होने वाली इस सम्मान रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का ब्राह्मण सभा द्वारा सम्मान किया जाएगा। साधु सिंह बावल ने बताया की देश में प्रदेश की जनता भाजपा से दुखी और परेशान हो चुकी है । जनता बदलाव के मूड में है कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जो विकास कार्य और जनता की भलाई के लिए कार्य किए हैं । उन्हें लेकर जनता अपना पूर्ण समर्थन उन्हें देने को तैयार है। यह रैली जहां देश और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करेगी वहीं भाजपा को उखाड़ फेंकने का कार्य भी करेगी ।उन्होंने बावल विधानसभा क्षेत्र तथा प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा इस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और कांग्रेस को अपना समर्थन दे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट