पांचो राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार : चिरंजीव राव

पांचो राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार : चिरंजीव राव
– भाजपा का होगा सुपड़ा साफ
– चिरंजीव राव ने गलियों व फिरनी का किया लोकार्पण
रेवाड़ी। 9अक्टूबर आदर्श शर्मा रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने अपने विधानसभा के गांव आकेड़ा में गलियों का लोकार्पण किया तो वहीं गांव मालाखेड़ा की में फिरनी का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने फूलमाला में पगड़ी बांधकर विधायक चिरंजीवी राव का जोरदार स्वागत किया और फिरनी व गलियों के लिए धन्यवाद किया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा रेवाड़ी के कार्यों को अब रुकने नहीं दिया जाएगा। विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत जो भी पैसा आ रहा है वह सारा बिना भेदभाव के विधानसभा में लगाया जा रहा है। श्री राव ने कहा अब थोड़ा ही समय बचा है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने को, कांग्रेस की सरकार बनने पर सूद सहित रेवाड़ी में कार्य होंगे। वही चाहे एम्स हो, रेवाड़ी व धारूहेड़ा का बस स्टैंड हो, मेडिकल कॉलेज, लड़कों का कॉलेज, धारूहेड़ा के दूषित पानी की समस्या इत्यादि सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अभी अगले महीने होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होगा और सभी प्रदेशों में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश की तरह ही सभी राज्यों में महंगाई कम कर राहत प्रदान की जाएगी। विधायक चिरंजीव राव ने कहा पूरे देश में जातिगत जनगणना की गारंटी भी कांग्रेस पार्टी दे चुकी है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि हर किसी को उनका पूरा अधिकार मिले, एआइसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सकुशल संम्पन्न हुई। धनिक हितैषी भाजपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों एवं विनाशकारी एजेंडे को समाप्त करने के लिए हम तैयार हैं।कांग्रेस शासित राज्यों ने अपनी उपलब्धियों से पूरे हिन्दुस्तान की जनता के मन में एक विश्वास जगाया है और इन्ही जनकल्याणकारी नीतियों से देश में सुख – चैन एवं शान्ति की स्थापना होगी।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel