विधायक लक्ष्मण सिंह ने महंत चांदनाथ की प्रतिमा अनावरण में की शिरकत

विधायक लक्ष्मण सिंह ने महंत चांदनाथ की प्रतिमा अनावरण में की शिरकत
रेवाड़ी 11 अक्टूबर आदर्श
रोहतक में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय अस्थल बोहर में ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम तथा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समारोह में क्षेत्र के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शिरकत की।
कोसली क्षेत्र से वाहनों के लंबे काफिले तथा सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह एक महान विभूति ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी की प्रतिमा का अनावरण करने तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए रोहतक पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री का सानिध्य व मार्गदर्शन मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बाबा मस्तनाथ विवि अस्थल बोहर के मठाधीश महंत बालकनाथ जैसे संत का कार्यक्षेत्र व उनका अनुभव सभी को बेहतर कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहा है।
उन्होंने बताया कि इस समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, हरियाणा के भाजपा प्रदेश प्रभारी विप्लब देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, रोहतक से सांसद डा. अरविंद शर्मा सहित अनेकों नेताओं ने भी शिरकत की।

Subscribe to my channel