नवनियुक्त महामंत्री सत्यदेव यादव का किया सम्मान

नवनियुक्त महामंत्री सत्यदेव यादव का किया सम्मान

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

रेवाड़ी 11 अक्टूबर आदर्श शर्मा आज जिला कार्यालय रेवाड़ी में नवनियुक्त जिला महामंत्री सत्यदेव यादव जी के सम्मान समारोह का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान जी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस सम्मान समारोह में कोसली हल्का के विधायक माननीय लक्ष्मण यादव , हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष माननीय अरविंद यादव , परिवार पहचान पत्र के कॉर्डिनेटर सतीश खोला , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल , सिंघ राम महलावत , जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर जी, अमित यादव , अजय कांटीवाल , जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, पूर्व जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज , अशोक मुद्गल एवम अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे,
इस सम्मान समारोह में सभी ने पूरे उत्साह के साथ सत्यदेव यादव का सम्मान किया.
तत्पश्चात सत्यदेव यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल , प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ , केंद्र में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह , केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या बहन सुधा यादव , जिला प्रभारी मुकेश गौड़ हरियाणा सरकार में मंत्री डा बनवारी लाल कोसली से विधायक लक्ष्मण यादव, पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव , जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान और पार्टी के सभी बड़े नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी है मैं उसका यथाशक्ति यथासमर्थ एवं पूरे दिल से निर्वहन करुंगा और पार्टी के दिशा निर्देशानुसार बिना किसी भेदभाव के कार्य करूंगा.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश और पूरे विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं इसमें हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता का ध्यान रखा जाता है
इस मौके कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा की पार्टी में संगठन को मजबूत करना हर कार्य करता का दायित्व है और हर कार्यकर्ता को मिलकर ईमानदारी से और कर्तव्यनिष्ठा से पार्टी के कार्यों को करना चाहिए।
इस मौके पर डॉ अरविंद यादव चेयरमैन हरियाणा पर्यटन निगम ने नवनियुक्त महामंत्री सत्यदेव यादव को बधाई देते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से पालन करना ही एक कार्यकर्ता का धर्म है सभी कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां मानते हुए सर्वोपरि पार्टी को रखें और पूरी निष्ठा के पार्टी का कार्य करें।
इस मौके पर जिला सचिव डॉक्टर सुभाष यादव कुलदीप चौहान उषा आर्य व मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला अमरजीत राजपाल मनोज सैनी बाबूलाल छवड़ी सहकोषाध्यक्ष गौरव शर्मा महिला मोर्चा से उपाध्यक्ष कृपा जैमिनी सुमन चौहान महामंत्री महिला मोर्चा नीरू भारद्वाज दीपा भारद्वाज बीकानेर मंडल उपाध्यक्ष किरण शर्मा काकोड़िया सीमा सुरेश खरखड़ा हिमांशु भारद्वाज प्रवेश यादव धर्मेंद्र खटाना पार्षद राजेंद्र सिंघल पूर्व जिला पार्षद गीता अनुराधा यादव रुचिका नागपाल अविनाश यादव सुनीता गुड़ियानी प्रियाकांत शर्मा काकोड़िया अमित यादव कृष्ण घासेड़ा महिपाल गुर्जर घटाल हरफूल महावीर यादव संजय चौहान एवं सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट