पांचो राज्यों में काबिज होगी कांग्रेस, बीजेपी का होगा सफाया : कैप्टन अजय सिंह यादव

पांचो राज्यों में काबिज होगी कांग्रेस, बीजेपी का होगा सफाया : कैप्टन अजय सिंह यादव
रेवाड़ी। 11अक्टूबर आदर्श शर्मा
अगले महीने होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी और भाजपा का पांचो राज्यों से सुपड़ा साफ होगा। क्योंकि भाजपा के पास कोई मुद्दे नहीं है। हिंदू- मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान के नाम पर जनता को बर्गलाकर ही वोट लेने का काम बीजेपी करती है। लेकिन अब जनता इनकी सच्चाई से वाकिफ हो चुकी है और सत्ता से बेदखल करना चाहती है उक्त बातें पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने रेवाड़ी और बावल में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी के अजय नगर तो वहीं बावल विधानसभा के गाँव अकबरपुर, जैतडावास, साबन व टांकड़ी में लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे।
श्री यादव ने कहा पिछले 10 साल में भाजपा ने रेवाड़ी व बावल को कोई बड़ी सौगात नहीं दी वही पिछले 8 साल से एम्स के नाम पर भाजपा सरकार राजनीति कर रही है। 8 साल में एम्स का शिलान्यास नहीं कर सके तो अब सरकार के बाकी बचे 6 महीनो में तो जमीन की बाउंड्री भी नहीं होगी। लेकिन इतना जरूर है कांग्रेस की सरकार बनने पर पहले कलम से एम्स का कार्य शुरू होगा और बावल विधानसभा के सभी कार्य पूरे होंगे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सभी प्रदेशों में जातिगत जनगणना होगी और सभी को उनकी सामाजिक और आर्थिक आधार पर उनका अधिकार मिलेगा। श्री यादव ने कहा किसानों का बाजार नहीं खरीदा जा रहा है। गेट पास, टोकन सिस्टम और पोर्टल से किसान भाई खासे परेशान हैं। 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करने वाली भाजपा सरकार के राज में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा। श्री यादव ने कहा युवाओं को रोजगार देने में पूर्ण रूप से विफल साबित रही है भाजपा सरकार। एक के बाद एक पेपर कैंसिल और वही सभी भर्तीयां रद्द करने का रिकॉर्ड भाजपा ने अपने नाम कर लिया है।
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा रेवाड़ी शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सीवरेज का पानी सड़कों पर बह रहा है, सड़के टूटी पड़ी है, पीने का पानी समय पर नहीं मिल रहा, बेसहारा पशु घूम रहे हैं, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा दिए हैं, परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है तो वहीं नगर परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लेकिन भाजपा सरकार व भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के कान पर जूँ तक नहीं रहती। भाजपा के शासनकाल से सभी वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है और कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel