कार्यालय के उद्घाटन पर भारी संख्या में समर्थक देख गदगद हुए राव अजीत सिंह व अर्जुन सिंह

कार्यालय के उद्घाटन पर भारी संख्या में समर्थक देख गदगद हुए राव अजीत सिंह व अर्जुन सिंह
अटेली रेवाड़ी 15 अक्टूबर आदर्श शर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के मंजिलें पुत्र राव अजीत सिंह ने अपने कांग्रेसी पुत्र राव अर्जुन सिंह के अटेली स्थित अनाज मंडी कार्यालय निवास स्थान का रविवार को उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर हाउस के समर्थक मौजूद रहे ।राव अजीत सिंह के लंबे समय बाद अटेली क्षेत्र में राजनीतिक कार्यक्रम में पहुंचने पर उनके समर्थकों में काफी जोश वह उत्साह देखा गया।
काफी संख्या में समर्थकों से उत्साहित राव साहब ने कहा कि बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने पर उसका एक से डेढ़ लीटर खून बढ़ाने के साथ अस्वस्थ होने के बाद उनकी थकान दूर हो गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं सीना फाड़ कर तो दिख नहीं सकता लेकिन लंबे समय बाद पुराने समर्थको को व कार्यकर्ताओं को देखकर वह गदगद है।
राव अजीत सिंह ने कहा कि विधानसभा के चुनाव से 1 साल पहले कार्यालय खोलकर हमने कांग्रेस के झण्डे गाड़ दिए। राव अर्जुन सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे ।उन्होंने कहा कि बड़े भाई राव इंद्रजीत सिंह के पहले चुनाव 1977 से पूरा जोर लगाकर उनकी राजनीतिक पारी शुरुआत करने के साथ हर चुनाव में अपनी तरफ सहायता व सहयोग की है। जिस प्रकार उनके पिता राव वीरेंद्र सिंह 75 की उम्र में राजनीति से एक तरह से रिटायरमेंट ले लिया था। इसीलिए राव इंद्रजीत सिंह को भी राव अर्जुन सिंह की मदद व समर्थन करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि अर्जुन उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ अमेरिका में वर्ल्ड बैंक की नौकरी को छोड़कर इलाके की सेवा के लिए आया है। राव अर्जुन सिंह मेरी तरह खरी बात कहने वाला है लेकिन ईमानदार व क्षेत्र के हितों के लिए लड़ने वाला है। आगामी चुनाव में इसे अच्छे वोटो से जीता कर विधानसभा भेजिए ताकि पूर्व सीएम वीरेंद्र सिंह के अधूरे कार्यों को पूरा कर सके।
राव अर्जुन सिंह ने कहा कि पार्टी हाई कमान ने उन्हें अटेली से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी के लिए कह दिया है इसीलिए क्षेत्र के लोग किसी के बहकावे में नहीं आए वही यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। यह कार्यालय अब स्थाई रूप से रहेगा तो लोगों से सीधा जनसंवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण करेंगे । कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अभी से कमर कसकर चुनाव के लिए तैयार रहें।

Subscribe to my channel