सभी ने एक सुर में कहा कप्तान के पसंद का हो कांग्रेस संगठन

सभी ने एक सुर में कहा कप्तान के पसंद का हो कांग्रेस संगठन
– रेवाड़ी के प्रभारी दीपक वैद ने विधायक चिरंजीव राव की उपस्थिति में ली कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक
रेवाड़ी। 16 अक्टूबर आदर्श शर्मा हरियाणा में कांग्रेस का संगठन जल्द ही बनने जा रहा है। दिल्ली से लेकर प्रदेश भर में बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जिले के कांग्रेस प्रभारी दीपक वैद ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास स्थान मॉडल टाउन रेवाड़ी में विधायक चिरंजीव राव की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनके सुझाव लिए। वहीं कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक शुर में प्रभारी को कहा की रेवाड़ी का संगठन कैप्टन अजय सिंह यादव के पसंद का होना चाहिए। रेवाड़ी में कैप्टन अजय सिंह यादव का परिवार तीन पीढ़ी से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा है और उनके परिवार ने पूरे प्रदेश में इतिहास बनाया हुआ है। जहां स्वर्गीय राव अभय सिंह तीन बार विधायक बने, कैप्टन अजय सिंह यादव छह बार विधायक व मंत्री बने तो उनके पुत्र विधायक चिरंजीव राव ने अपने पहले ही चुनाव में भाजपा की लहर के बावजूद जीत हासिल की। इसलिए रेवाड़ी में कांग्रेस पार्टी का मतलब है कैप्टन अजय सिंह यादव। कांग्रेस प्रभारी दीपक वैद ने सभी को आश्वासन दिया की आप सभी की बातों को पार्टी वाला कमान तक पहुंचाया जाएगा। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव के हिसाब से ही संगठन तैयार होगा इसके लिए आप आसस्वत रहे।
वही विधायक चिरंजीव राव ने कहा जल्द ही कांग्रेस पार्टी का संगठन तैयार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बना रही है। भाजपा सरकार ने लोगों को परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी में उलझाया हुआ है। इनका भी समाधान करवाया जायेगा। इसके अलावा कांग्रेस शासित प्रदेशों की तरह हरियाणा प्रदेश में भी रसोई गैस सिलेंडर ₹500 में, 200 बिजली की यूनिट फ्री और ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू की जाएगी। भाजपा सरकार ने वायदा किया था कि 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी की जाएगी। लेकिन किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा। किसानों का बाजरा नहीं खरीदा जा रहा। कहीं गेट पास, कहीं टोकन सिस्टम तो कहीं पोर्टल। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर एक-एक दाना किसान भाइयों का खरीदा जाएगा और पोर्टल सिस्टम इत्यादि को बंद किया जाएगा।
इस मौके पर काफी संख्या में पार्षद, जिला पार्षद, सरपंच, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारी, एससी विभाग के पदाधिकारी, सेवा दल के पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व रेवाड़ी के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel