छोटे राम-लक्ष्मण ने किया राक्षसी ताड़का वध दृश्कों ने पेड़ लगाकर संरक्षण करने का लिया संकल्प

छोटे राम-लक्ष्मण ने किया राक्षसी ताड़का वध
दृश्कों ने पेड़ लगाकर संरक्षण करने का लिया संकल्प
रेवाड़ी 17 अक्टूबर 2023
रेवाड़ी के नई अनाजमंडी स्थित फड़ नंबर 1 पर श्री शिव रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में दूसरे दिन रावण अत्याचार, सीता-राम जन्म से लेकर ताड़का वध तक की लीला का मंचन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए श्री शिव रामलीला समिति के महासचिव दीपक मंगला अध्यक्ष रेवाड़ी मण्डल भाजपा ने बताया कि दूसरे दिन की लीला का शुभारंभ मुख्यातिथि छूरियावास के पूर्व सरपंच कैलाशचन्द जांगिड़ द्वारा रिबन काटकर किया गया। सीता जन्म व राम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघन के जन्म पर खुशियां मनाई गई। दीपक मंगला ने बताया कि दूसरे दिन की रामलीला में रावण का अभिनय संजीव वशिष्ठ, विभिषण बीडी अग्रवाल, साधु मुकेश चावरिया, प्रकाश सैनी, राजेश वर्मा, किसान डा0 श्याम बिहारी, जनक अशोक मुदगिल, दशरथ कपिलचन्द शर्मा, छोटे राम एकांश, लक्ष्मण आरव, विश्वामित्र प0 किशनचन्द वशिष्ठ, ताड़का पवन डाबला, मारीच-सुबाहु गिरिश सिंघला व राजे रामपुरा किया।
दीपक मंगला ने बताया कि श्री शिव रामलीला समिति द्वारा रामलीला का सफल आयोजन करवाने में प्रधान नवलकिशोर गुप्ता, उप प्रधान हरकेश यादव, राजेश अग्रवाल, मुख्य संरक्षक नरेश मित्तल, राकेश कुमार, संरक्षक राधेश्याम मित्तल, सुरेश गर्ग, सचिव रमेश गेरा, राकेश गोयल, सह-सचिव छोटे लाल यादव, राजेंद्र अरजनीविश, स्टेज मैनेजर विनयशील गोयल, जगमोहन अग्रवाल, मैनेजर लक्ष्मण सिंह यादव (विधायक कोसली), मंच संचालक भूपेंद्र कुमार गुप्ता, मंच प्रबन्धक अशोक डाटा, कोषाध्यक्ष गिरीश सिंगला, उप-कोषाध्यक्ष शिव चरण गुप्ता, राजेंद्र मित्तल, अजय अग्रवाल लक्षित इंस्टीटयूट संस्था, डा0 संजय अग्रवाल, प्रेस सचिव नितेश अग्रवाल, हाउस इंचार्ज लक्ष्मीनारायण बंसल, मुकेश कुमार, सब अपने जी जान से मेहनत में विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर निर्देशक कपिल चंद शर्मा, डॉ श्याम बिहारी, बीडी अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, स्टोर इंचार्ज संजय चैहान, बाबूलाल शर्मा, मेक-अप कर्ता मा0 विजय शर्मा, सतीश शर्मा, संगीत निर्देशक ज्ञानचंद गुप्ता, बनारसी दास, राजेश सैनी, रिशू यादव, राजीव बंसल, भोला गेरा, मनीष पाल्हावासिया, मीरा गोयल, अर्चना गोयल, अंकिता गुप्ता, प्रीति सिंगला, उषा मंगला, भावना मंगला, संतोष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।