सेक्टर 4 के राजकीय स्कूल में क्लास शुरू करवाने के लिए शिक्षा मंत्री से मिले विधायक लक्ष्मण सिंह यादव

सेक्टर 4 के राजकीय स्कूल में क्लास शुरू करवाने के लिए शिक्षा मंत्री से मिले विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाडी 17 अक्टूबर आदर्श शर्मा। शहर के सेक्टर चार स्थित राजकीय कन्या स्कूल के भवन के उचित रख-रखाव तथा उसमे कॉलेज अथवा कन्या स्कूल की कक्षाएं शुरु कराने की मांग को लेकर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में शीघ्र ही उचित कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि गत दिवस हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ तथा स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों ने कोसली विधायक से मुलाकात कर सेक्टर चार के राजकीय कन्या स्कूल के भवन की उचित देखभाल तथा उसमे कक्षाएं शुरु कराने की मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा था। इसी क्रम में कोसली विधायक ने मंगलवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल से मुलाकात की तथा इस मांग पत्र संबंधी ज्ञापन सौंपा।
शिक्षा मंत्री को सौंपे पत्र में बताया गया कि रेवाड़ी के सेक्टर चार स्थित राजकीय कन्या स्कूल का भवन वर्तमान में काफी दयनीय अवस्था में पहुंच गया है। इसमें विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। इसलिए स्कूल परिसर की साफ-सफाई, बिजली-पानी प्रबंदन तथा मैदान की सफाई करवाई जाए तथा इस अभवन में कॉलेज तथा राजकीय कन्या स्कूल की कक्षाएं भी लगवानी सुननिश्चित की जाए। देखरेख के अभाव में स्कूल का भवन भी खंडहर के रूप में परिवर्तित होता जा रहा है। इसलिए क्षेत्र तथा विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए इस कार्य को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। शिक्षा मंत्री ने कोसली विधायक को इस संबंध में अति शीघ्र उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट