*निपुण हरियाणा मिशन के अन्तर्गत बाल वाटिका 3 का छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन*

*निपुण हरियाणा मिशन के अन्तर्गत बाल वाटिका 3 का छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन*
हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद पंचकुला के आदेशानुसर खंड सत्तर का निपुण हरियाणा मिशन के अन्तर्गत बालवाटिका-3 पर कक्षा पहली तथा बालवाटिका के शिक्षकों हेतु छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बीआरसी बावल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल (बाल) में दिनाँक 25 अक्टूबर से 2 अक्टूबर 2023 तक किया गया। प्रिसिंपल प्रदीप कुमार व बी आर सी राजबाला ने उक्त प्रशिक्षण के लिए हाल व स्मार्ट बोर्ड की व्यवस्था की। बाल वाटिका-3 के शिक्षकों को केआरपी ममता, राधे वर्मा,अनूप कुमार , विजय भादू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 50-50 बैच के कुल 100 अध्यापकों ने प्रशिक्षण मे भाग लिया ।सभी प्रतिभागियों का संपूर्ण रिकॉर्ड निदेशालय स्तर पर मॉनिटर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ रामपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा बच्चों के सर्वागीण विकास पर कार्य करने पर जोर देती है बावल खंड के एबीआरसी सुमन बाई, महिमा, नवीता, सुमन ,बलजीत ने सहयोग दिया । इस प्रशिक्षण मे बाल वाटिका के सैद्धांतिक पहलु शिक्षण रूपरेखा सप्ताहिक योजनाएँ कक्षा कक्ष प्रबन्धन और बच्चों की प्रगति समझ के तरीकों के मुख्य दक्षताओ व पंचकोष विकास के सभी पहलुओं को समझाया ।प्रशिक्षण मे कहानियाँ और निर्देशित खेल के माध्यम से संज्ञानात्मक और सर्जनात्मक विकास की गतिविधियाँ करवाई गई। हरियाणा राज्य में इस मिशन को निपुण हरियाणा नाम दिया गया है अजय कुमार, मामराज, हेमन्त,मुकेश गौड,भूपेन्द्र, योगेश, सचिन शर्मा सुनील कुमार, दीपक, प्रभु सिहँ, आदि सभी अध्यापकों ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

Subscribe to my channel