अमृत स्टेशन योजना: कोसली स्टेशन पर 13 करोड 80 लाख रुपए की लागत से होगा पुनर्विकास का कार्य

*अमृत स्टेशन योजना: कोसली स्टेशन पर 13 करोड 80 लाख रुपए की लागत से होगा पुनर्विकास का कार्य*
रेवाड़ी 7नवंबर आदर्श शर्मा
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कोसली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के लिए 13 करोड 80 लाख रुपए की लागत से मास्टर प्लान तैयार किया गया है तथा चरणबद्ध तरीकों से इन कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। प्रथम चरण में 05 करोड़ 66 लाख रुपए लागत के कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों में सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सड़क वाहनों के यातायात संचालन में सुधार और हरित पट्टी विकसित करना तथा समर्पित पार्किंग स्थान के साथ स्टेशन भवन के अग्रभाग में सुधार और प्रकाश व्यवस्था के उन्नयन कार्य, प्रतीक्षा कक्ष,वीआईपी रूम और फूड प्लाजा का प्रावधान शामिल है। आधुनिक फिटिंग के साथ मौजूदा शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण,प्लेटफ़ॉर्म शेल्टर का प्रावधान और मौजूदा प्लेटफ़ॉर्म शेल्टरों की जीआई शीट को बदलना ,मौजूदा स्टेशन भवन का नवीनीकरण, अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार , नए आकर्षक बाउंड्री वॉल आदि का कार्य भी होगा । स्टेशन भवन में पोर्च का निर्माण भी किया जाएगा।
इन कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित कर कार्य आदेश जारी किए जा चुके हैं । उपरोक्त सभी कार्य अप्रैल 2024 तक पूर्ण होने की संभावना है। इन कार्यों के साथ ही कोसली स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, जीपीएस आधारित घड़ियां, आउटडोर वीडियो डिस्प्ले यूनिट, 55 इंची टीवी तथा स्पीकर्स का भी प्रावधान इस योजना के अंतर्गत किया गया है। जिन पर लगभग 55 लाख रुपयों का व्यय होगा। साथ ही 12 मीटर चौड़े पैदल पुल का भी प्रावधान किया गया है जिसकी लागत लगभग 6 करोड 62 लाख है।
वर्तमान में प्रवेश एवं निकास द्वार के लिए कॉलम कास्टिंग का कार्य किया जा रहा है।
सर्कुलेटिंग एरिया में बाउंड्री वॉल का कार्य चल रहा है। वेटिंग रूम और वीआईपी रूम तथा नए टॉयलेट ब्लॉक का कार्य प्रगति पर है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट ,

Subscribe to my channel