गरीब परिवार की बेटियों की शादी में समाजसेवीयो ने दिया सहारा

गरीब परिवार की बेटियों की शादी में समाजसेवीयो ने दिया सहारा
रेवाड़ी आदर्श शर्मा
यूं तो समाज में खून के रिश्तों की अहमियत ज्यादा होती है मगर इन खून के रिश्तो से ऊपर होता है इंसानियत का रिश्ता जो मनुष्य को एक दूसरे से नजदीक लाकर सेवा भावना का रूप पैदा करता है इसी क्रम में आज गांव मामाडिया आसमपुर में समाजसेवियों ने दो लड़कियों की शादी में शादी की जरूरत का सामान और बारात के खाने के इंतजाम करने में अपनी भूमिका निभाई। इन लोगों का कहना था की समाज में एक दूसरे की सहायता करके ही इंसान को ऊपर उठाए जा सकता है। यह दोनों बहने गरीब परिवार से है ऐसे में हमें उनकी सहायता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है हमारे समाज में कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है हमने इन बहनों की सहायता करके कोई एहसान नहीं किया है हमने सिर्फ एक भाई का फर्ज निभाकर कन्यादान के रूप में पुणय प्राप्त किया है ।समाजसेवी समाजसेवी अनूप सिंह फौजी गौ रक्षक, समाजसेवी कृष्ण पलवल, समाजसेवी जीतू चिमनावासिया पर्यावरण मित्र राजकुमार चिमनावास, शुभम गांधी चिमनावास आदि ने यह सहायता करके ने केवल परिवार का मनोबल बढ़ाया है बल्कि समाज सेवा को एक नई दिशा भी दी है। इन समाज सेवायों का कहना है कि भविष्य में भी वह इस तरह की सेवा के लिए पीछे नहीं हटेंगे।
यह सभी समाजसेवी न केवल समाज सेवा कर रहे हैं बल्कि गौ रक्षा में भी अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं।

Subscribe to my channel