रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव डोहकी में ‘‘विकसित भारत

संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करते हुए डाक्टर अरविंद यादव जी चेयरमैन हरियाणा पर्यटन निगम ने सर्वप्रथम वहा पर लगी सभी स्टालों का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को उनके पास आने वाली सभी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए तत्पश्चात मौके पर उपस्थित एक बहन को उज्जवला योजना का लाभ दिया एवम अपने उद्बोधन में कहा की आज सरकार आपके द्वार है आज हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री जी ने आपके गांव में सभी अधिकारियों को भेजा हुआ है जिससे आप अपने सभी काम यही पर करा सकते हो।डाक्टर साहब ने यह भी कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने गरीब से गरीब परिवार का दर्द समझा है, उन्होंने कहा की एक जमाना था जब मेरी बहने लोटा लेकर सड़क किनारे बैठा करती थी और वहा से जब कोई गुजरता तो मेरी बहनों को शर्मिंदा होना पड़ता था हमारे प्रधानमंत्री जी ने इस समस्या को भी समझा और घर घर सौचाल्य बनवाने का कार्य किया, उन्होंने ने बताया कि किस तरह से पहले की सरकार लाभार्थी के लिए जो पैसा भेजती थी वो जब 100 रुपए भेजते तो लाभार्थी तक 15 रुपए पहुंचते थे। लेकिन आज जब 100 रुपए भेजे जाते है तो 100 के 100 रुपए लाभार्थी के खाते में आते हैं। और समस्याओं का समाधान और विकसित भारत के लिए कार्य करना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है अतः सभी ग्रामवासी इसका अधिक से अधिक फायदा ले और 2047 तक मिलकर भारत को विकसित भारत बनाएं।इस मौके पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील ग्रोवर जी, श्री सुनील मूसेपुर पूर्व प्रत्याशी, सरपंच श्री तेजपाल जी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष श्री बाबूलाल छाबड़ी जी, जिला सचिव महिला मंडल किरण शर्मा, सभी विभागों के अधिकारीगण एवम काफी मात्रा में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel