विधायक चिरंजीव राव ने शहर में सुनी लोगों की समस्याएं

मौके पर डीएमसी को फोन कर समस्याओं के समाधान के लिए बोला कहा राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी दिया जाए 450 का गैस सिलेंडर रेवाड़ी। 28दिसंबर आदर्श शर्मा कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव ने शहर के यादव नगर में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी। यादव नगर वासियों ने कच्ची गलियों को पक्का करवाने की मांग विधायक के सामने रखी और प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी की समस्याओं को रखा। विधायक चिरंजीव राव ने भी डीएमसी रेवाड़ी को मौके पर ही फोन कर सभी समस्याओं का समाधान करवाने को कहा। विधायक ने कहा मैं समय-समय पर शहर में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानता हूं और जो भी समस्याएं होती है उनका समाधान करने का भी पूरा प्रयास करता हूं। इसके अलावा किसी की जो भी समस्या हो वह मेरे निवास स्थान मॉडल टाउन में या मुझे फोन कर अपनी समस्या बता सकता है, सभी की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।विधायक चिरंजीव राव ने कहा राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा राजस्थान में गैस सिलेंडर 1 तारीख से 450 रुपए में दिया जाएगा जो की अच्छी बात है लेकिन मैं भाजपा की ही हरियाणा सरकार से पूछना चाहता हूं की हरियाणा वासियों ने ऐसा क्या गुनाह कर रखा है कि इनको ₹1100 में गैस सिलेंडर मिलता है जबकि हरियाणा में भी तो पिछले 9 साल से भाजपा की ही सरकार है। वही एम्स के शिलान्यास में लगातार हो रही देरी के लिए भी सरकार को घेरा। ग्रामीणों द्वारा सवेच्छा से जमीन देने और लगातार धरने पर बैठे रहने के बावजूद भी एम्स का शिलान्यास तक नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर विधायक चिरंजीव राव ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कांग्रेस राज में सुई से लेकर जहाज तक देश में ही बनने लगे। हरित क्रांति, बैकों का राष्ट्रीय करण, कम्प्युटर, सूचना का अधिकार, खाद्य पूर्ति का अधिकार सभी कांग्रेस की ही देन हैं। राहुल गाँधी जी किसान भाईयों के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए। किसान भाईयों की जमीन की तरफ कोई आंख उठाकर भी नही देख सकता। जबकि भाजपा ने पिछले 10 साल में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया और जो कोई सरकार के खिलाफ बोलता है उस पर इनकम टैक्स और ईडी के छापे मरवाए जाते हैं, इस तरह भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।

Subscribe to my channel