रात्रि में बिजली देने से किसानों को हो रही परेशानी: कैप्टन अजय सिंह यादव

रात्रि में बिजली देने से किसानों को हो रही परेशानी: कैप्टन अजय सिंह यादव
रेवाड़ी। 6 जनवरी आदर्श शर्मा पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं क्षेत्र के किसान इस ठंड में फसलों को रात में पानी देने को मजबूर हैं। क्योंकि बिजली विभाग द्वारा किसानों को रात के समय में कृषि कनेक्शन की बिजली सप्लाई दी जा रही है। श्री यादव ने बताया पहले तीन दिन में तो तीन रात को किसानों को कृषि कनेक्शन की बिजली मिलती थी। जिससे किसान भाई अपनी फसलों में आसानी से पानी दे सकते थे। लेकिन अब केवल रात में रात 10:00 से सुबह 4:00 तक ट्यूबेल पर बिजली मिलती है। सर्दी के चलते बिजली की डिमांड काफी कम है। इसके बावजूद किसानों को दिन में बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही है। भाजपा सरकार का यह किसान विरोधी निर्णय है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से मांग करी है कि इस निर्णय पर पुन विचार कर इसको बदलना चाहिए। इसके लिए कैप्टन अजय सिंह यादव ने चीफ इंजीनियर व एक्शन से भी फोन पर बात की है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया मुझे काफी किसान मिले हैं और फोन भी आ रहा है। किसानों का कहना है कि रात के समय पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में रात को खेतों में फसल को पानी लगाना मुश्किल काम है। इसलिए कृषि कनेक्शन के लिए दिन में भी बिजली सप्लाई देनी चाहिए। सर्दी के चलते किसानों को रात के समय में खेतों में पानी लगाने में परेशानी होती है। इसके लिए रात की बजाय दिन में बिजली की सप्लाई की जाए। रात में ठंड तो रहती ही है और जीव जानवर कभी खतरा बना रहता है।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट