रविंदर उर्फ हाथी ने फीता काटकर किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ।

रविंदर उर्फ हाथी ने फीता काटकर किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ।
खंड खोल के गांव नांगल जमालपुर में आज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ माजरा के सरपंच रविंद्र और हाथी ने किया। राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में हो रही इस प्रतियोगिता में क्रमश: 15 हज़ार प्रथम और द्वितीय विजेता को₹11000 की राशि दी जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद जयसिंह और रविंद्र सरपंच तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बलवीर सिंह सरपंच नांगल जमालपुर और संजय ठेकेदार ने प्रतियोगियो मनोबल बढ़ाया । सरपंच रविंद्र ने कहा की खेल में हार जीत होती रहती है इसलिए खिलाड़ी अपने मन से हार जीत का भय निकालकर भाईचारे को कायम रखते हुए ईमानदारी से खेलें। सरपंच रविंद्र ने कहा खेल से ने केवल हमारा शरीर मजबूत होता है बल्कि मानसिक विकास में भी सहायता मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियो को जीत की शुभकामनाएं देते हुए अच्छे खेल प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Subscribe to my channel