*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,बनीपुर में “लाइफ स्किल डेवलपमेंट कैंप” का सफल समापन*

*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,बनीपुर में “लाइफ स्किल डेवलपमेंट कैंप” का सफल समापन*
आज दिनांक 12/01/24 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,बनीपुर में पांच दिवसीय “लाइफ स्किल डेवलपमेंट कैंप” का सफल समापन हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर खंड संसाधन समन्वयक” अधिकारी श्रीमती राजबाला जी रहीं। उन्होंने छात्राओं को अपने कौशल को विकसित करने और मेहनत करने के लिए कहा । प्राचार्य डॉ शालिनी पुरोहित में कैंप में सर्वश्रेष्ठ 10 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए और भविष्य में अच्छे संस्कार के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा। मंच संचालन डॉ बबीता वर्मा ( प्रवक्ता राजनीति विज्ञान) ने किया ,और बताया की चुनौतियों को समझ कर कार्य करने का हौसला व कौशल विकसित होना चाहिए। इस पांच दिवसीय कैंप में डॉ अमरजीत ,साइंटिस्ट (एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) ने एग्रीकल्चर के बारे में बताया। डॉ रवीना, साइकोलॉजिस्ट (हेल्थ डिपार्मेंट) ने wifs टैबलेट्स और एनीमिया के बारे में बताया। श्री अजीत सिंह ड्राइंग टीचर (GHS आसलवास) ने पेपर कटिंग, ग्रीटिंग कार्ड ऑयल पेंटिंग के बारे में बताया। श्री जुगल किशोर, पोस्टमैंन ने पोस्ट ऑफिस की कार्य प्रणाली को समझाया । श्री मुकेश कुमार ने बागवानी के बारे में जानकारी दी। श्रीमती पूनम आशा वर्कर ने साफ सफाई के महत्व को समझाया ।श्रीमती निधि ने आंवले का मुरब्बा व कैंडी बनाना सिखाया। समाजसेवी श्री सतबीर ढिल्लन ने समाज के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कैंप में सुषमा यादव,संतोष यादव , डॉ रीना यादव,रेखा यादव,रिंकू ,निशा शर्मा ,सुषमा कुमारी,संगीता बघोतिया,पूनम आर्य, सतेंद्रा यादव का विशेष योगदान रहा।

Subscribe to my channel