*विवेकानंद जी के विचार युवाओं में करते हैं जोश व उत्साह का संचार : लक्ष्मण सिंह यादव*

*विवेकानंद जी के विचार युवाओं में करते हैं जोश व उत्साह का संचार : लक्ष्मण सिंह यादव*
*- विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गांव सुर्खपुर व टूमना में लाभार्थियों से किया संवाद*
*- मुख्य अतिथि ने आमजन को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का दिलाया संकल्प*
*- प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संबोधन से युवा शक्ति व आमजन में किया नए जोश व उत्साह का संचार*
कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद‘ का कोसली विधानसभा के गांव सुर्खपुर व गांव टूमना में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने सभी को स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी वो शख्सियत हैं जिनसे आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के करोड़ों युवा जीवन जीने की सीख लेते हैं। उनके प्रेरणादायी विचार युवाओं में जोश व उत्साह भरने का काम करते हैं और आगे भी शताब्दियों तक करते रहेंगे। यही वजह है कि 12 जनवरी का दिन भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत युवा के लिए युवा के द्वारा’ थीम पर 12 जनवरी से 16 जनवरी तक मनाए जा रहे 27वें राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नासिक से युवा शक्ति व आमजन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नए जोश व उत्साह का संचार किया।
*हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचना जरूरी : विधायक*
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अंत्योदय के सपने को साकार कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। उन्होंने कहा है कि किसी भी योजनाओं के सफल होने के लिए उसका हर लाभार्थी तक पहुंचना बहुत जरूरी है। वर्तमान सरकार का लक्ष्य है कि जो भी योजनाएं बने उनका वास्तविक हकदार को सबसे पहले फायदा मिले। उन्होंने कहा कि जब से यह यात्रा शुरू हुई है तब से नए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। गरीबों के स्वास्थ्य की जांच सहित टीबी व एनीमिया जैस बीमारी की भी जांच हुई है।
*विधायक ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन :*
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन हुए नागरिकों से आह्वान किया कि ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ में पहुंच कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं। इस दौरान नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित ब्रॉशर, कलेंडर सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर भारत को 2047 तक ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित’ राष्ट्र बनाने का संकल्प भी लिया।
*‘जनसंवाद’ करते हुए सुनी ग्रामीणों की शिकायतें :*
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ के दौरान ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए उनकी परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की शिकायतें, मांगें व सुझाव लेने के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की पहल शुरू की गई है। सरकार की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम धरातल पर सरकारी की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों से सीधे फीडबैक लेने के लिए शुरू किया गया है, जिसके सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं।

Subscribe to my channel