विधायक चिरंजीव राव ने स्वास्थ्य कैंप का किया शुभारंभ

विधायक चिरंजीव राव ने स्वास्थ्य कैंप का किया शुभारंभ
विधायक चिरंजीव राव ने मोहल्ला सुभाष बस्ती में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें डॉक्टरों में लोगों को परामर्श देने के साथ ही दवाएं उपलब्ध कराई। आयोजित जाँच शिविर में 400 लोगों ने जांच कराया। मुख्य अतिथि चिरंजीव राव ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा सच्ची सेवा है। ऐसे लोगों की मदद करके खुशी मिलती है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य शिविर द्वारा क्षेत्र की गरीब व जरूरतमंद जनता को बहुत फायदा पहुंचा है। महिलाओं ने इस कैंप में स्त्री डॉक्टर को दिखाकर शिविर का पूरा लाभ उठाया। ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। लोगों के हित में कार्य करना एक बेहद सराहनीय कदम है। लोगों की भलाई के लिए इस कैंप का आयोजन कराया है और आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।