प्रबुद्व समाजसेवी और कांग्रेसी नेता सुनीता रंगा ने महात्मा गांधी और शहीदों को किया याद,दी श्रद्धांजलि

*प्रबुद्व समाजसेवी और कांग्रेसी नेता सुनीता रंगा ने महात्मा गांधी और शहीदों को किया याद,दी श्रद्धांजलि*
रेवाड़ी 30जनवरी आदर्श शर्मा
। प्रबुद समाजसेवी ओर बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट सुनीता रंगा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ओर शहीदी दिवस पर आज गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी शहीदों को याद करते उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है । ऐडवोकेट सुनीता रंगा ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे और अहिंसा के दम पर हमें आजादी दिलाई । गांधी जी स्वच्छता पर सदैव जोर देते थे । सुनीता रंगा ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत को सुदृढ राष्ट्र होने का सपना देखा था जो आज पूरा हो रहा है । सुनीता रंगा ने कहा कि आज हम शहीदों की शहादत के दम पर ही खुली हवा में सांस ले रहे है । हमे शहीदों की शहादत को कभी नही भूलना चाहिये ।
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel