मानवी भारद्वाज का सुपर स्टार सिंगर शो में चयन
मानवी भारद्वाज का सुपर स्टार सिंगर शो में चयन

मानवी भारद्वाज का सुपर स्टार सिंगर शो में चयन
रेवाड़ी 30जनवरी आदर्श शर्मा
1 फरवरी 2024 को रेवाड़ी स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मानवी भारद्वाज का सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न की तरफ से सुपर स्टार सिंगर शो में चयन हुआ हैं I दिल्ली में हुए द्वतीय राउंड में लगभग 7000 बच्चो ने भाग लिया जिसमें मानवी भरद्वाज का तृतीय राउंड के लिए चयन हुआ I तृतीय राउंड के लिए पुरे देश से 60 बच्चो का चयन हुआ है जो कि 1 फरवरी को मुंबई में आयोजित होगा I इससे पहले भी मानवी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा हैं, उन्होंने बाल महोत्सव 2024 में पुरे हरियाणा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रेवाड़ी शहर का नाम रोशन किया था l इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन राजेंदर सैनी ने मानवी को बधाई दी और 1 फरवरी को होने वाले तीसरे राउंड में सफल होने का आशीष दिया I मानवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना जी श्री टेकचन्द गौड़, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया I
रेवाड़ी से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट

Subscribe to my channel