विधायक चिरंजीव राव ने किया मूर्ति का अनावरण

विधायक चिरंजीव राव ने किया मूर्ति का अनावरण
। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने अपनी विधानसभा के गांव गिन्दोखर पहुंचकर स्वर्गीय फूलवती पत्नी स्वर्गीय सुल्तान सिंह की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वर्गीय फूलवती का पूरा परिवार और आसपास गांव के मौजीज लोग मौजूद रहे। विधायक चिरंजीव राव ने कहा आज स्वर्गीय फूलवती जी की पहली पुण्यतिथि थी और आज मुझे इस मौके पर आने का सौभाग्य मिला और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधायक चिरंजीव राव ने बताया वर्ष 2011 में स्वर्गीय सुल्तान सिंह की प्रतिमा का अनावरण मेरे पिताजी पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव जी द्वारा किया गया था। स्वर्गीय सुल्तान सिंह व स्वर्गीय फूलवती अपने परिवार को अच्छे संस्कार देकर गए हैं। इनके बड़े पुत्र सूबे सिंह ने देश की फौज में सेवाएं दी हैं। एक बार देश सेवा में आतंकवादियों की मुठभेड़ में आतंकवादी को भी इन्होंने मार गिराया था। इस वीरता के लिए सुबे सिंह को राष्ट्रपति अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। वही उनके दूसरे सुपुत्र ओम प्रकाश यादव जिन्होंने जिला उपयुक्त कार्यालय रेवाड़ी में रहते हुए आमजन के भरपूर कार्य किए हैं। जिसके लिए उन्हें आज भी समाज में पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इसी तरह उनके तीसरे पुत्र गुरुदयाल हैं। जिन्होंने गांव की सरपंची तीन बार लगातार संभाली है। सरपंच रहते हुए गुरुदयाल ने करोड़ों रुपए लगाकर गांव का खूब विकास कराया है। वहीं उनके चौथे पुत्र धनराज का रेवाड़ी के रियल स्टेट में जाना माना नाम है। वहीं स्वर्गीय फूलवती जी के पौत्र व पोत्रियों ने भी इलाके में अच्छा नाम किया है। जहां उनकी दो पोत्रियां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं तो उनका एक पौत्र आई आई टी कर रहा है।