सैकड़ी समर्थकों के साथ होडल पहुंचे साधु सिंह बावल

सैकड़ी समर्थकों के साथ होडल पहुंचे साधु सिंह बावल
बावल विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और संभावित प्रत्याशी साधु सिंह बावल आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ काग्रेस की जन आक्रोश रैली में पहुंचे। दर्जनों वाहनों में सवार होकर आए समर्थको के साथ पहुंचे साधु सिंह ने कहा आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति लोगो में भारी आक्रोश है। भाजपा के पास ना कोई नीति है और नही जनता की भलाई की कोई नियत है।देश और प्रदेश में हर वर्ग दुखी और परेशान है। युवा रोजगार के तरस रहा है। किसान फसलों के मुवावजे और कीमत के लिए प्रदर्शन कर रहा है। व्यापारी सुरक्षा को लेकर भयभीत है। जनता ने अब भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया लिया है। जनता अब काग्रेस का समर्थन करके देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनेगी और देश और प्रदेश की जनता काग्रेस का समर्थन करेगी।

Subscribe to my channel