अदविका को यादव कल्याण सभा ने किया सम्मानित

अदविका को यादव कल्याण सभा ने किया सम्मानित
वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह यादव एवं बावल की सुप्रसिद्ध स्त्री योग विशेषज्ञ डॉक्टर सरिता यादव की बेटी अदविका मोटन को यादव कल्याण सभा रेवाड़ी के 10वे वार्षिक उत्सव में कल्याण सभा द्वारा दसवीं कक्षा में 96% अंक लाने पर प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया ।इस सामान समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा की गई थी ।अदविका के माता-पिता ने बताया कि अदविका शुरुआत से ही मेधावी रही है तथा अदविका आकाश इंस्टीट्यूट के स्कॉलरशिप एग्जाम में भी दिल्ली एनसीआर में प्रथम रहते हुए 100% स्कॉलरशिप प्राप्त की थी। अदविका की इस उपलब्धि पर जयवीर योगी जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा ,रेवाड़ी प्रेसिडेंट आनंद राज शर्मा, प्रवीण नैचाना प्रधान बार एसोसिएशन बावल,
चरण सिंह एडवोकेट, पवन बजाज मनेठी, दिनेश ,प्रबोध ,राजेश ,कर्मवीर यादव ,चंद्रजीत यादव ,धर्मेंद्र, अंकित सिरोहा एडवोकेट ने बधाई दी