संत रवि दास ने दिखाया निस्वार्थ भक्ति का मार्ग डा.संजय मेहरा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रबुद्ध समाजसेवी डॉ संजय मेहरा ने आज कुंड बाला जी अस्पताल में संत रवि दास जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा संत रविदास ने समाज को कर्म करते हुए भगवान को प्राप्त करने का मार्ग दिखाया। डा.संजय मेहरा ने कहा संत रविदास ने समाज में भाईचारा कायम करने और मन को साफ रखने , किसी का बुरा ना करने का संदेश देते हुए समाज को एक सूत्र में पिरोया। डा. संजय मेहरा ने कहा आज हमे भी संत शिरोमणि रविदास की शिक्षा का अनुसरण करते उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर संजय मेहरा के साथ डा.संगीता मेहरा सहित पूरा अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा