महेश भंडोर ने समाज बैठक में की शिरकत

रेवाड़ी 28 फरवरी आदर्श शर्मा बसपा नेता महेश भांडोर ने बावल विधानसभा के गांव भड़ावास में हीरालाल वाल्मिकी के काज कार्यक्रम में शामिल होकर बहुजन समाज की पगड़ी दी ।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अबकी बार बसपा सरकार बनाने की अपील की तथा महापुरुषों के मिशन , बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार किया और बाबा साहेब के जीवन संघर्ष की पुस्तके बांटी गई।इस अवसर पर बसपा टीम के अन्य साथी विधानसभा कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार नान्दा ,सेक्टर अध्यक्ष विजय कुमार नान्दा ,बूथ अध्यक्ष सावल सिंह राजियाका ,सेक्टर सचिव सुभाष भाडावास,सेक्टर अध्यक्ष कुलभूषण भाडावास ब अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।