प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से बेहाल:: डॉ राजपाल

नफ़े सिंह राठी हत्याकांड की कड़े शब्दों में कई निन्दा::इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि इनेलो प्रदेश के अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी की जिस प्रकार दिन दहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी उससे ये बिल्कुल साफ हो गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठप्प हो चुकी है आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलन्द है आये दिन लूट,फिरौती, हत्या, महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हो रहा और प्रदेश की सरकार सत्ता के नशे में चूर है। जिसकी वजह से हर व्यक्ति आज भय के साये में जीवन यापन कर रहा है। इस हत्याकांड की की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। ऐसी घटनाओं से भारतीय जनता पार्टी को सबक लेते हुए तुरंत प्रभाव से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। डॉ राजपाल यादव ने कहा कि अपराधी किसी के सगे नहीं होते ये पूरे समाज को दूषित करते हैं इसलिए इनका जितनी जल्दी हो खात्मा करने के लिए कदम उठाने चाहिए। यही नही प्रदेश सरकार को चौ नफ़े सिंह राठी को उचित सुरक्षा देनी चाहिए थी क्योंकि उनको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी इस बात को उन्होंने मुख्यमंत्री व स्थानीय पुलिस को भी शिकायत दी लेकिन न तो पुलिस ने व न ही मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नही लिया और नतीजा ये निकला कि चौ नफ़े सिंह राठी के हत्यारे अपने नापाक इरादों को पूरा कर दिया आज मुख्यमंत्री को चौ नफ़े सिंह राठी को उचित सुरक्षा मुहैया नही करने के लिए माफी मांगनी चाहिए । इतना कुछ होने के बाद भी अगर सरकार जल्दी से हत्या करने वालों को नही पकड़ पति है तो ये समझ लेना चाहिए कि इसमें शामिल लोगों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। आज बीजेपी जेजेपी सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम है। जिसकी वजह से आज अपराधियों के हौसले ज्यादा बढ़े हैं। अगर सरकार जल्दी हत्या के आरोपियों को नही पकड़ती है इनेलो पार्टी राठी परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसी तरह भी पीछे नही हटेंगे।