एससी मोर्चा खोल मंडल का किया गठन
एससी मोर्चा खोल मंडल का किया गठन

एससी मोर्चा खोल मंडल का किया गठन
रेवाड़ी 10 मार्च आदर्श शर्मा
एस सी मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि ने आज भाजपा का कुनबा बढ़ते हुए एससी मोर्चा खोल मंडल का गठन किया ।इस एससी मोर्चा मंडल में बालकिशन कोलाना को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।वहीं रामनिवास महामंत्री बने ।महेंद्र सिंह और संपतराम को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई तथा जसवंत सिंह कुंड को सचिव चुना गया ।सोनू इंदौरा और विजय अहरोद को महासचिव का जिम्मा सोपा गया है। रविंद्र सिंह तथा संदीप कोलाना को कोषाध्यक्ष बनाया गया है ।इस मौके पर जिला प्रभारी कुलभूषण ,महामंत्री धर्मेंद्र मोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अंजना देवी की देखरेख में मोर्चा मंडल का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रभातीलाल नबरदार, राधा पुष्पा ,और रामरति मौजूद रही।इस कार्यक्रम में आर बी आर स्कूल निर्देशिका मुकेश देवी विशेष रूप से उपस्थिति रही।
इस मौके पर सभी पदाधिकारी ने जिला अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि का धन्यवाद जताया और कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसका जी जान से निभाएंगे।

Subscribe to my channel