सॉन्ग सम्राट मास्टर नेकी राम को सरकारी सम्मान दिलाने हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन

सॉन्ग सम्राट मास्टर नेकी राम को सरकारी सम्मान दिलाने हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन

सॉन्ग सम्राट मास्टर नेकी राम को सरकारी सम्मान दिलाने हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन
रेवाड़ी 10 मार्च आदर्श शर्मा
रेवाड़ी में आज अंबेडकर पार्क में अंबेडकर पुस्तकालय पर सांग सम्राट मास्टर नेकी राम पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी का आयोजन सॉन्ग सम्राट मास्टर नेकी राम साहित्य कला मंच द्वारा किया गया ।इस गोष्ठी का उद्देश्य सॉन्ग सम्राट मास्टर नेकी राम को सरकारी स्तर पर सम्मान दिलाना था ।इस विचार गोष्ठी में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की ।इस मौके पर मास्टर ने की राम को सरकारी सम्मान दिलाने के लिए तीन प्रस्ताव पास किए गए । पहला मास्टर नेकी राम के नाम पर साहित्य पुरस्कार शुरू किया जाए। दूसरा मास्टर ने की राम के नाम पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एक चेयर स्थापित किया जाए और तीसरा मास्टर नेकी राम के गांव जैतडावास के सरकारी स्कूल का नाम मास्टर नेकी राम राजकीय विद्यालय रखा जाए ।इस मौके पर पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ,पूर्व विधायक रामेश्वर कंडक्टर, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संजय मेहरा ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साधु सिंहबावल,कांग्रेसी नेता राजपाल बुडोली ,रेखा दहिया ,अमृत कला टिकानिया, इनेलो नेता रजवंत डहीनवाल ,नगर पार्षद प्रवीण उर्फ शालू,पार्षद रंजना भारद्वाज,शीला लिसाना आदि सहित साहित्य कला मंच के सदस्य मौजूद रहे